Breaking News

आवारा कुत्ते मामले में सुप्रीम कोर्ट में सभी याचिकाएं खारिज


सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। पिटीशंस में कहा गया था कि अस्पतालों, बस स्टैंड, स्कूल आदि जैसे सार्वजनिक स्थानों से पकड़े गए कुत्तों को नसबंदी के बाद उसी जगह न छोड़ा जाए।
जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने कहा कि नुकसान को सिर्फ आंकड़ों में नहीं मापा जा सकता। 22 अगस्त और 7 नवंबर को जारी किए गए निर्देशों के बावजूद रिकॉर्ड पर मौजूद दस्तावेजों से यह स्पष्ट नहीं होता कि वे निर्देश जमीनी स्तर तक पूरी तरह से पहुंच पाए हैं।
कोर्ट ने ये भी कहा कि अकेले राजस्थान के श्री गंगानगर शहर में ही एक महीने के भीतर कुत्तों के काटने की 1084 घटनाएं सामने आईं। 

No comments