Breaking News

भुज-दिल्ली एक्सप्रेस से उतरते समय महिला का पैर फिसला,आरपीएफ जवान ने बचाई जान


अलवर जंक्शन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुज-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय एक महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह सीधे चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में गिरने लगी।
इसी दौरान वहां देवदूत बनकर खड़े एक आरपीएफ जवान सीताराम ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला का हाथ पकड़ अपनी तरफ खींच लिया। इससे महिला की जान बची। यह पूरी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

No comments