अहमदाबाद प्लेन क्रैश वाली साइट पर नया होस्टल बनाने की तैयारी
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयरएंडिया प्लेन क्रेश का एक साल होने वाला है. ठीक उससे पहले राज्य सरकार की और से जहां पर विमान गिरा था वहां पर मेडीकल छात्रों के लिए एक नए हॉस्टल के निर्माण को मंजूरी दी गई है.
जहां पर प्लेन गिरा था वहां पर छात्रों का होस्टल और मेस था. वहीं पर अब नए 8+8 मंजिला आधुनिक इमारत में 236 डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था होगी जिसके लिए टाटा एयरलाइंस 53 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी. सरकार की घोषणा के साथ ही पीडि़तों के परिवार इस फैसले का विरोध कर रहे हैं और सरकार को इस स्थान को नए निर्माण के लिए उपयोग करने के बजाय एक स्मारक स्थल के रूप में सम्मानपूर्वक रखा जाए.

No comments