Breaking News

शिक्षक पर लगे जुर्माने की राशि से वृद्धाश्रम में खरीदे जाएंगे कूलर- फ्रिज


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी स्थित आयुर्वेदिक कालेज के शिक्षक पर तथ्य छुपाकर याचिका दाखिल करने के मामले में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि से सारनाथ के वृद्धाश्रम में फ्रिज, कूलर या डीएम वाराणसी की मंजूरी से कोई अन्य जरूरी सामान खरीदे जाएंगे।
न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह तथा न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है। पहले कोर्ट ने शिक्षक डा. मनोहर राम पर पांच लाख का जुर्माना लगाया था, जिसे उनकी अपील पर अब एक लाख किया गया है। 

No comments