Breaking News

सोने की कीमत में गिरावट, चांदी में आया उछाल


आज बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जबकि चांदी में उछाल देखा जा रहा है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 1212 रुपए प्रति किलो उछल गई जबकि सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,70,628 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 2,72,603 रुपए पर खुली। एक किलोग्राम चांदी 2,71,840 रुपए पर कारोबार कर रही थी। 10 ग्राम सोने की कीमत 1,57,540 रुपए पर थी।

No comments