Breaking News

1 जून से फ्लाइट्स कम, किराया ज्यादा


भारत की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस, एयर इंडिया और इंडिगो 1 जून से अगले तीन महीनों के लिए अपनी घरेलू उड़ानों की संख्या में बड़ी कटौती करने जा रही हैं. घरेलू रूटों पर कम फ्लाइट्स चलने से हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं. एविशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में वृद्धि के बाद पहले ही एयरलाइंस कंपनियेां ने टिकटों के दाम बढ़ाए है. महंगी टिकट के कारण घरेलू हवाई यात्रा की मांग में गिरावट देखी जा जा रही है.
फ्लाइट्स में एयर इंडिया बड़ी कटौती करेगी. एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों की क्षमता में लगभग 15 फीसदी तक की कमी करने की योजना बना रही है. 

No comments