Breaking News

मेलोडी टॉफी बांटकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता


अजमेर में आज बुधवार को कांग्रेस कमेटी दक्षिण ब्लॉक-ए और दक्षिण ब्लॉक-बी के नेतृत्व में महंगाई, नीट पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के साथ शहर में पानी की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मेलोडी टॉफियां लेकर विरोध जताया और लोगों में टॉफियां वितरित कीं। कलेक्ट्रेट पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स पर कई कार्यकर्ता चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की गई । इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

No comments