Breaking News

सर्वकालिक निचले बंद स्तर से उछला रुपया, डॉलर के मुकाबले हुआ मजबूत


रुपया आज गुरूवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले भाव से 41 पैसे चढ़कर 96.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ वार्ता के अंतिम चरण में पहुंचने के संकेत देने के बाद निवेशकों की धारणाओं को थोड़ा बल मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि निवेशक अब भी पश्चिम एशिया में तनाव बढऩे या कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने की आशंका के मद्देनजर भू-राजनीतिक जोखिम और तेल की कीमतों को लेकर सतर्क हैं। 

No comments