Breaking News

बांसवाड़ा की चुड़ादा पंचायत में सुबह के भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


बांसवाड़ा जिले की चुड़ादा ग्राम पंचायत में आज सुबह एक विशेष और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब प्रात: कालीन भ्रमण के दौरान ग्रामीण परिवेश की सहजता, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसंवाद किया। गांव की इस आत्मीयता को राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति का सुंदर प्रतिबिंब बताते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रामीण जनता के बीच वक्त बिताया, जिससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। मातृशक्ति, युवाओं और मां बाड़ी केंद्र के बच्चों से मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवादइस अनौपचारिक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांव की मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों से सीधा संपर्क साधकर उनकी कुशलक्षेम जानी और अभाव-अभियोग सुने।

No comments