जयपुर में 70 साल के बुजुर्ग से लूट:रास्ता पूछने के बहाने रुकवाया, धोखे से बाइक पर बैठाया
जयपुर में 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति से लूट का मामला सामने आया है। रास्ता पूछने के बहाने पैदल जा रहे बुजुर्ग को बदमाशों ने रुकवाया था। रास्ता बताने के बहाने धोखे से बाइक पर बैठाकर ले जाकर वारदात की। जामडोली थाने में पीडि़त बुजुर्ग ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ को रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जगतपुरा के रहने वाले 70 वर्षीय रुपलाल मीना के साथ वारदात हुई। रास्ता पूछने के बहाना बनाकर बात करने लगे। मदद की कहकर रास्ता बताने की कहकर बाइक पर बैठा लिया। बीच रास्ते सुनसान जगह पाकर डरा-धमकाकर उसके गले की चेन और पर्स छीन लिया।

No comments