Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की, वाटर कैनन चलाई


जयपुर में नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय की ओर कूच किया है। 
पुलिस ने पानी की बौछार छोड़कर बैरिकेड्स पर चढ़ रहे और आगे बढ़ रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोका। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कार्यकर्ताओं ने कंधे पर बैठा लिया।  डोटासरा ने कहा- पिछले तीन साल से नीट पेपर लीक हो रहा है। नीट करवाने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर लोगों का विश्वास नहीं रहा है, इसलिए इस संस्था को भंग कर देना चाहिए। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

No comments