Breaking News

जयपुर में केमिस्टों की हड़ताल का मिला-जुला असर


 दवाइयों के ई-कॉमर्स व्यापार के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को जयपुर में केमिस्ट संचालकों की हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला।
 चौड़ा रास्ता स्थित फिल्म कॉलोनी के होलसेल मार्केट में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जबकि शहर के कई इलाकों में रिटेल मेडिकल स्टोर खुले रहे। राजस्थान केमिस्ट एलाइंस के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि अधिकांश होलसेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कारोबार बंद रखा।
 उन्होंने बताया कि जयपुर का प्रमुख होलसेल दवा बाजार फिल्म कॉलोनी पूरी तरह बंद रहा। वहीं कुछ रिटेल दुकानदारों ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए दुकानें खुली रखीं, लेकिन उन्होंने भी आंदोलन का समर्थन जताया।

No comments