Breaking News

सीबीआई ने रिश्वत मामले में आर्मी के कर्नल को गिरफ्तार किया


केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में सेना के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी कोलकाता में ईस्टर्न कमांड के तहत आर्मी ऑर्डनेंस कॉप्र्स में तैनात था।
 सीबीआई के अनुसार कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने, घटिया सैंपल मंजूर कराने तथा लंबित बिल पास कराने में मदद करने के आरोप हैं।
एफआईआर के मुताबिक अधिकारी ने कारोबारी से लंबित रिश्वत राशि मांगी थी। बाद में 50 लाख रुपए की रकम हवाला के जरिए पहुंचाने की व्यवस्था की गई। मामले में सीबीआई आगे की जांच कर रही है।

No comments