Breaking News

बीकानेर में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, 25 मई से नौतपा शुरू

 

बीकानेर। बीकानेर में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 25 मई से नौतपा शुरू होकर 1 जून तक चलेगा। इस दौरान हीटवेव और तेज गर्मी का असर और बढऩे की आशंका है।
 प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने तथा गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

No comments