Breaking News

जयपुर में आतंकी के फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का खुलासा


 जयपुर। लश्कर-ए-तैयबा के कथित आतंकी उमर हारिस उर्फ 'खरगोशÓ से जुड़े मामले में नया खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी ने जयपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा लिया था।
 जांच में सामने आया कि वर्ष 2024 में जगतपुरा एआरटीओ कार्यालय से 'सज्जाद अहमदÓ नाम से ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया। इसके लिए आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी का इस्तेमाल किया था। बताया जा रहा है कि उसने जयपुर में ड्राइविंग ट्रायल भी दिया था।
 मामले के सामने आने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया और इसमें संभावित मिलीभगत की जांच कर रही हैं।

No comments