Breaking News

इटली दौरे पर मोदी ने मेलोनी को दी 'मेलोडी' टॉफी

 

नरेन्द्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनीको 'मेलोडीÓ टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।
रोम में दोनों नेताओं ने एक ही कार में सफर किया और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने साथ में सेल्फी भी ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान व्यापार, निवेश, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि औपचारिक वार्ता में भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी।

No comments