चिट्टा सहित महिला तस्कर व उसका साथी गिरफ्तार
रायसिंहनगर मे पुलिस ने एक महिला व एक युवक को चिट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाधिकारी महावीर बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 35 वर्षीय मनप्रीत कौर पत्नी राजवीर सिंह निवासी 2 पीजीएम, अनूपगढ़ और 31 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी 10 के, अनूपगढ़ को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 50.56 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस कार्रवाई में एसआई केदारलाल, कांस्टेबल रविन्द्रपाल, अशोक, मनीष, संजय और सुमित्रा शामिल रहे।

No comments