राधेश्याम कोठी रोड़ पर नाली और फुटपथ का होगा निर्माण
श्रीगंगानगर शहर की राधेश्याम कोठी रोड क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने जा रहा है। इस रोड़ पर भाटिया पेट्रोल पंप स्थित फोलियो शोरूम से ऊद्यम सिंह चौक तक सडक़ के दोनों ओर नालियों को लगभग 2 मीटर पीछे हटाकर बनाया जाएगा। यही नहीं सीसी सड़क का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।
इस कार्य के पूर्ण होने से राधेश्याम कोठी रोड़ क्षेत्र में जहां गंदे पानी की निकासी व्यवस्था सही होगी, वहीं सडक़ अतिक्रमण से मुक्त होने की संभावना है। इस रोड की चौड़ाई करीब 50 फीट बताई जा रही है, मगर वर्तमान में अतिक्रमण के कारण इसकी चौड़ाई करीब आधी ही है, जिससे वाहनों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

No comments