Breaking News

पुलिस द्वारा जब्त 5.11 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट


श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने विभिन्न थाना पुलिस द्वारा जब्त पांच करोड़ 11 लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थो को ईंट भट्टा की आग में नष्ट करवा दिया।
पुलिस कप्तान हरीशंकर, एएसपी दीपक शर्मा, एसपी ऑफिस के अपराध सहायक सीआई रामप्रताप की मौजूदगी में 569 किलो 104 ग्राम पोस्त, 16 किलो 539 ग्राम गांजा, एक किलो 979 ग्राम हेरोइन, 5365 नशीली गोलियों को कालियां स्थित श्याम क्लिन कम्पनी के भ_े की आग में डाल कर नष्ट करवा दिया। जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज 91 मुकदमों में यह मादक पदार्थ जब्त किये गये थे।

No comments