घर से 60 हजार रुपए व सोना-चांदी के जेवरात चोरी
श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रायांवाली में स्थित सूने मकान से अज्ञात चोर नगदी व सोना चांदी के जेवरात चोरी करके ले गये।
मकान मालिक कान्हाराम स्वामी ने रिपोर्ट दी कि हम लोग अपने पिता के घर गये हुए थे। पीछे घर में मेरा बेटा यशपाल स्वामी था। यशपाल 20 मिंट के लिए ई-मित्रा की दुकान पर गया था। इसी दौरान पीछे से अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर गोदरेज आलमारी में रखे 60 हजार रुपए व एक जोड़ी कानों की सोने की बाली, एक जोड़ी चांदी की पाजेब अन्य जेवरात चोरी कर लिये।

No comments