Breaking News

ई-रिक्शा से सफर आसान, लेकिन शहर का ट्रैफिक हुआ बेहाल


श्रीगंगानगर शहर में पिछले कुछ वर्षों में ई-रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ी है। कम किराया और आसान उपलब्धता के कारण यह आमजन के लिए सुविधाजनक परिवहन साधन बनकर उभरा है। 
खासकर छोटी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए ई-रिक्शा सस्ता और सुलभ विकल्प माना जाता है। हालांकि, दूसरी ओर मुख्य बाजारों और व्यस्त सडक़ों पर इनकी बढ़ती संख्या ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है।
कई चालक मुख्य सडक़ों, बाजारों और आम रास्तों पर ही ई-रिक्शा को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। खासकर गोल बाजार और व्यस्त मार्गों पर कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है।

No comments