Breaking News

देव पितृ शनि अमावस्या : श्री सेठ सांवरा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब


श्रीगंगानगर के गांव 23 जीजी चूनावढ़ कोठी स्थित श्री सेठ सांवरा मंदिर में देव पितृ शनि अमावस्या के अवसर पर शनिवार को विशाल मेले का आयोजन हुआ। मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्री सेठ सांवरा के दर्शन कर धोक लगाई। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
मंदिर परिसर में सुबह 9:30 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल संकीर्तन आयोजित हुआ। श्री बांके बिहारी लाडली लाल संकीर्तन मंडल के दीपक जी राधे-राधे, पवन वर्मा, रमन वर्मा और उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
आयोजन के दौरान गौसेवा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने गायों को फल, दलिया, हरा चारा अर्पित किया। गौ माता को 21 सवामणी समर्पित की गई।

No comments