धौलपुर में बिजली चोरी, बकाया बिलों पर निगम की कार्रवाई:15 ट्रांसफॉर्मर जब्त
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली के लिए एक विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान लगभग 12 लाख रुपए की बकाया राशि वाले 15 ट्रांसफॉर्मर जब्त किए गए। कार्रवाई के दबाव में 6 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही लगभग 3 लाख रुपए जमा कराए, जिसके बाद विभाग ने उनके ट्रांसफॉर्मर पुन: चालू कर दिए। बकाया राशि नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रही। विभागीय टीम ने 75 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काट दिए।

No comments