चित्तौडग़ढ़ में तस्करों का जुगाड़ फेल: स्टील की बोतल में छिपा रखा था काला सोना
चित्तौडग़ढ़ में नशे के सौदागर पुड्डलिस की नजरों से बचने के लिए नित नए और चौंकाने वाले तरीके अपना रहे हैं, लेकिन मुस्तैद खाकी के आगे तस्करों के सारे मंसूबे फेल साबित हो रहे हैं। जिला पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्करी के एक ऐसे ही अनूठे और हैरान कर देने वाले मामले का भंडाफोड़ किया है।
तस्कर ने किसी को शक न हो इसलिए भीषण गर्मी का फायदा उठाकर स्टील की पानी की बोतल में काला सोना अफीम छिपा रखी थी। पुलिस ने इस मामले सहित कुल तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 4 तस्करों को दबोचकर अफीम और डोडा-चूरा बरामद किया है।

No comments