Breaking News

जयपुर में क्रिकेट मैच पर सट्टा पकड़ा


जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा कारोबार का देर रात भंडाफोड़ किया है। एक मकान की घेराबंदी कर तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।
मौके से लाखों रुपए का सट्टा हिसाब-किताब सहित बड़ी संख्या में उपकरण जब्त किए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सटोरिए सट्टा लाइन से लोगों को जोड़कर सट्टा लगवा रहे थे। स्पेशल ऑपरेशन्स कमिश्नर ओमप्रकाश की मॉनिटरिंग में खोरा बिसल इलाके में कार्रवाई की गई। 

No comments