जयपुर-सीकर हाईवे पर चाय-थड़ी में घुसी कार
जयपुर-सीकर हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह चाय की थड़ी में बेकाबू होकर एक कार जा घुसी। चाय की थड़ी तोड़ते हुए ओवर स्पीड कार की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। एक्सीडेंट करने वाली टैक्सी कार से दंपति खाटूश्याम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में थड़ी पर मौजूद मालिक व एक कस्टमर घायल हो गए। दौलतपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करवाया गया है। पुलिस ने टैक्सी कार को जब्त कर ड्राइवर को राउंडअप किया है।

No comments