पड़ोसी की मदद करने गए अधिकारी को बंदर ने काटा
कोटा में ईएसआई में पोस्टेड अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पर आज सुबह साढ़े 8 बजे लाल मुंह के बंदर ने हमला कर दिया। वे पड़ोसी के घर में दो दिन से बंद बंदर को भगाने गए थे। गेट खोलते ही बंदर ने उनके दाएं पैर पर काट दिया।
घायल अधिकारी का कहना है कि बंदर के आतंक से कॉलोनी के लोगों में डर है। निगम में भी शिकायत की गई लेकिन कोई बंदर को पकडऩे नहीं आया।

No comments