उदयपुर में युवकों का एक्सीडेंट, मदद करने की बजाय लोग चुरा ले गए फोन
उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में आज सुबह एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में बाइक पर सवार होकर उदयपुर से उपरेटा गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मगवास के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई.
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. एक घायल के मुताबिक, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाने के बजाय उनकी जेब से मोबाइल फोन पार कर दिए.

No comments