Breaking News

डेयरी प्रोडक्ट्स महंगे, सरस डेयरी की नई रेट लिस्ट लागू


चित्तौडग़ढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादन संघ ने एक बार फिर डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। सरस डेयरी की नई रेट लिस्ट शुक्रवार से लागू हो चुकी है और इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो ज्यादातर प्रोडक्ट्स में औसतन 2 से 5 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कुछ बड़े पैक में यह बढ़ोतरी 20 से 150 रुपए तक पहुंच रही है।
पनीर के दाम में साफ  तौर पर बढ़ोतरी देखने को मिली है। 200 ग्राम का पैक पहले 70 रुपए में मिल रहा था, जो अब 75 रुपए का हो गया है, यानी इसमें 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 1 किलो पनीर का पैक 350 रुपए से बढ़ाकर 375 रुपए कर दिया गया है, यानी सीधे 25 रुपए बढ़ गए हैं। दही की कीमतों में भी हर स्तर पर बढ़ोतरी की गई है। 200 ग्राम कप वाला दही 16 रुपए से बढ़कर 20 रुपए हो गया है, यानी 4 रुपए की बढ़ोतरी।

No comments