सवाईमाधोपुर में 13 हजार लीटर फर्जी एनर्जी ड्रिंक पकड़ी
सवाई माधोपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया खेरदा में कार्रवाई करते हुए एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही करीब 50 हजार कैन जब्त की। टीम ने करीब 13 हजार लीटर बेवरेज सीज किया और नमूने जांच के लिए जयपुर भेजे। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी के अनुसार कार्रवाई फूड सेफ्टी ऑफिसर्स की टीम ने की।
सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया और नितेश गौतम की टीम ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया खेरदा स्थित श्री बालाजी ट्रेडिंग पर छापा मारा।

No comments