नीट एग्जाम के लिए रेलवे चलाएगा 'स्पेशल ट्रेन'
कल 3 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा को लेकर राजस्थान में रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था करते हुए जयपुर-अलवर और चूरू-जयपुर रूट पर अनारक्षित एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
जयपुर मंडल की सीनियर डीसीएम पूजा मित्तल ने बताया- नीट परीक्षा को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक-एक ट्रिप की दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी।

No comments