Breaking News

कोटा ग्रामीण के मंडाना गांव में तालाब में 7-भैंसें मरीं


कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना क्षेत्र स्थित मंडाना हाट रोड पर एक तालाब के अंदर बैठी सात भैंसों की मौत हो गई। जबकि एक भैंस घायल बताई जा रही है। घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर में खाल के पास गए एक बालक ने ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृत भैंसों के मालिक ढाणी निवासी गोविंद रायका मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर पहचान की। इनमें 6 भैंसें गोविंद रायका की, 1 भैंस रामगोपाल यादव की बताई गई। वहीं एक घायल भैंस पप्पू मेरोठा की बताई जा रही है।

No comments