म्यूल हंटर अभियान में 7 साइबर आरोपी गिरफ्तार
बारां जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान म्यूल हंटर के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 3 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए और आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन तथा 2 सिम कार्ड जब्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह विशेष अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे जिले में चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम, नियंत्रण और इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था।
कार्रवाई के दौरान कोतवाली बारां, अन्ता और छबड़ा थाना क्षेत्रों में एक-एक मामला दर्ज कर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

No comments