अलवर के हनुमान चौराहे के पास स्थित डंपिंग यार्ड में व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। यहां ऑटो टिप्पर और कचरा
अलवर के हनुमान चौराहे के पास स्थित डंपिंग यार्ड में व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। यहां ऑटो टिप्पर और कचरा ट्रैक्टर ड्राइवर सड़क किनारे ही कचरा डाल रहे हैं। इससे आसपास बदबू फैल रही है। वहीं, टिप्पर ड्राइवर्स का कहना है कि समस्या अक्सर बनी रहती है। निगम के अधिकारी समय पर यार्ड खाली नहीं करवाते।
दरअसल, सुबह करीब 6 से 8 बजे के बीच ऑटो टिप्पर और ट्रैक्टर कचरा लेकर यार्ड पहुंचते हैं। यहां पहले से ही कचरे का अंबार लगा हुआ है। डंपिंग यार्ड से रोजाना कचरा ट्रकों के जरिए मीणापुर के पास कचरा निस्तारण (नष्ट) करने प्लांट में भेजा जाना चाहिए। लेकिन कई दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण यार्ड पूरी तरह भर गया।

No comments