कुत्ते ने बाइक सवारों पर किया हमला
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 24 में एक कुत्ते ने अचानक वाहन चालकों पर हमला करना शुरू कर दिया। बाइक सवार दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे।
नगर पालिका की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ कर वन विभाग की नर्सरी में छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आवारा कुत्ता पिछले कुछ दिनों से वार्ड में घूम रहा था और वाहन चालकों को निशाना बना रहा था।
शनिवार को भी इसने बाइक और कार सवारों पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान एक कार पर कुत्ते ने अपने दांतों और पंजों से खरोंच भी लगा दी।

No comments