सामान से लदी पिकअप को गंगकैनाल में गिराया
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में साधुवाली के निकट गंगकैनाल में परचून के सामान से लदी पिकअप जीप को गिरा दिया गया। एक आरोपी की पहचान होने के बाद ट्रांसपोर्ट के मालिक ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार सुविधा गोल्डन ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक सुरेन्द्र गर्ग पुत्र बिहारीलाल गर्ग निवासी मधुवन कॉलोनी ने रिपोर्ट दी कि चालक सुखविन्द्र सिंह 30 अपे्रल को रात पौने 11 बजे मेरी ट्रांसपोर्ट की गाड़ी पिकअप जीप में परचून का सामान लेकर पंजाब जा रहा था। साधुवाली गंगनहर के पास पहुंचा, तो तीन जनों ने जीप को रूकवा लिया। चालक सुखविन्द्र सिंह के साथ मारपीट की ओर जीप को चला कर गंगनहर में गिरा दिया।

No comments