घर में सोते हुए पिता-पुत्र को उठा ले गई एटीएस
पाली में आज बुधवार सुबह एंटी-टेररिज्म स्क्वाड जोधपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पिता-पुत्र को उनके घर से हिरासत में लेकर कोतवाली थाने में पूछताछ के लिए ले गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 9वीं कक्षा में पढऩे वाला छात्र अपने मोबाइल से विदेशी नंबर पर कई बार बातचीत कर चुका था। इसी इनपुट के आधार पर एटीएस ने कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार एटीएस टीम सुबह करीब 7 बजे पाली के रामदेव रोड क्षेत्र में पहुंची। यहां एक मकान में सो रहे छात्र और उसके पिता को हिरासत में लिया गया।

No comments