राजस्थान के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब स्कूलों से ही होंगे छात्रवृत्ति आवेदन
राजस्थान के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में पढऩे वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विभिन्न प्रकार की पूर्व एवं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए स्वयं आवेदन नहीं करना होगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा इस संबंध में नए निर्देश जारी किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब सभी छात्रवृत्ति प्रस्ताव विद्यालय स्तर से ही तैयार किए जाएंगे और उन्हें ऑनलाइन माध्यम से आगे भेजा जाएगा। इस नई प्रणाली में विद्यालय प्रशासन की भूमिका को बढ़ाते हुए शाला दर्पण बेनिफिशयरी स्कीम पोर्टल के माध्यम से सभी छात्रवृत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

No comments