Breaking News

सीबीएसई का स्कूलों को निर्देश, 31 मई तक हर हाल में में लागू करना होगा थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला


 सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन ने स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए नई शिक्षा नीति के तहत सभी संबद्ध स्कूलों को अहम निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को छठी कक्षा के लिए 'तीसरी भाषाÓ के विकल्प को 31 मई तक अंतिम रूप देने को कहा है। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को भाषाई रूप से समृद्ध बनाना और विभिन्न संस्कृतियों से जोडऩा है। इस नए ढांचे के तहत छात्रों को अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान 3 भाषाओं की पढ़ाई करनी होगी। इसमें कम-से-कम 2 भारतीय भाषाओं का चुनाव करना अनिवार्य होगा। तीसरी भाषा के रूप में छात्र किसी भी अन्य भारतीय या विदेशी भाषा को चुन सकते हैं। यह नियम मुख्य रूप से कक्षा 6 से प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

No comments