पुलिस थानों में होगा अब युवाओं का एक्सेस
राजस्थान में युवाओं को पुलिस से जोडऩे के लिए डीजीपी ने यूथ सीएलजी योजना लांच की है. सीएलजी के लिए सदस्यों का चयन स्थानीय स्तर पर आवेदन, साक्षात्कार और पुलिस सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. केवल अच्छे चरित्र और सामाजिक प्रतिष्ठा वाले युवाओं को ही शामिल किया जाएगा. जिन व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो सक्रिय राजनीति में हैं या जिन पर किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने का संदेह है, उन्हें सदस्य नहीं बनाया जाएगा.
समूह का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा. हर वर्ष एक-तिहाई सदस्यों को बदलकर नए युवाओं को अवसर दिया जाएगा. यदि कोई सदस्य निष्क्रिय रहता है या अनुशासनहीनता करता, तो उसे पहले ही हटाया जा सकेगा.

No comments