हाईवे पर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
बीकानेर में अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर बेकाबू ट्रक रेलवे लेवल क्रॉसिंग के लोहे के ढांचे से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। ड्राइवर से कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों ने पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाया। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। हादसा अरजनसर रेलवे केबिन के पास सोमवार रात करीब 1 बजे हुआ।

No comments