Breaking News

संविदा शिक्षकों की चमकी किस्मत! - नौकरी के साथ मिलेगी यह बड़ी आजादी


राजस्थान शिक्षा विभाग ने संविदा पर कार्यरत सहायक अध्यापकों को बड़ी राहत दी है. अब लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय के अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय के संविदा शिक्षक नौकरी के साथ उच्च अध्ययन भी कर सकेंगे. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संविदा शिक्षक नियम-2022 में शिथिलता देते हुए यह फैसला लिया है.
वित्त एवं कार्मिक विभाग की मंजूरी के बाद जारी आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारीको निर्देश दिए गए हैं कि उनके अधीन कार्यरत संविदा शिक्षक यदि उच्च अध्ययन के लिए आवेदन करते हैं, तो तय शर्तों के अनुसार उन्हें एनओसी जारी की जा सकती है.

No comments