Breaking News

बाबा राम रहीम को फिर मिली पैरोल


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को इस बार प्रशासन द्वारा 30 दिनों की पैरोल दी गई है। 
सूत्रों के मुताबिक, जेल प्रशासन ने राम रहीम को पैरोल देते समय कई सख्त शर्तें लागू की हैं। सिरसा आश्रम में रहने के दौरान उनकी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर रहेगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिरसा और डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

No comments