केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एलपीजी-पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू
केंद्र सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा देते हुए 'लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस संशोधन आदेश, 2026Ó को अधिसूचित कर दिया है। नए नियमों के तहत अब वे उपभोक्ता, जो बाद में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन लेते हैं, अपने एलपीजी कनेक्शन को आसानी से बंद या भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकेंगे। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य एलपीजी और पीएनजी सेवाओं के बीच बदलाव की प्रक्रिया को आसान और परेशानी मुक्त बनाना है।

No comments