Breaking News

चलेगी लू, रातें भी रहेंगी गर्म.... उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी


भारत इन दिनों मानसून से पहले की भीषण गर्मी का सामना कर रहा है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में तापमान 44एष्ट से ज्यादा हो गया है। भले ही गर्मी की भयंकर स्थिति बनी हुई है, लेकिन जल्द ही इससे राहत मिलने वाली है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों में लू चलने का अनुमान लगाया है, जिसके बाद इसमें कमी आएगी। 28 मई को एक चक्रवाती परिसंचरण, एक वायुमंडलीय ट्रफ और आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के मेल से तूफान, बिजली कड़कने और बारिश की शुरुआत होगी।

No comments