Breaking News

बांसवाड़ा में कुत्ते के हमले में मासूम सहित चार घायल


बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के सोडलिया गांव में एक पागल श्वान ने छह साल के बच्चे सहित करीब चार लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए मासूम बच्चे के गाल पर गहरा घाव हो गया। घटना के बाद घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। गंभीर घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

No comments