Breaking News

टेलीग्राम पर वीडियो लाइक कर कमाई का लालच,1.42 लाख ठगे


जोधपुर शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला को टेलीग्राम ग्रुप में वीडियो लाइक कर पैसे कमाने का लालच देने वाले आरोपी को पुलिस मे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला से 1 लाख 42 हजार की साइबर ठगी की थी। शिकायत पर पुलिस ने बैंक खातों की जांच और एटीएम फुटेज की मदद से आरोपी को नागौर से गिरफ्तार किया।
इन्हीं से मिले सुराग के आधार पर नागौर जिले के भावण्डा थाना अंतर्गत माणकपुर गांव निवासी गौतम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ठगी के 80 हजार रुपए नकद, 9 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

No comments