बदमाशों से बचने के लिए व्यापारी ने दौड़ाई पिकअप, पैदल चल रही मां-बेटी चपेट में आई
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में देर रात एक बर्तन व्यापारी पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। व्यापारी अपनी पिकअप लेकर बचने के लिए भागा तो बदमाशों ने भी उसका बोलेरो से पीछा किया।
इस दौरान सड़क किनारे पैदल चल रही दो महिलाएं एक गाड़ी की चपेट में आ गईं। इससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी चार महीने की गर्भवती बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद गर्भवती को झुंझुनूं रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार रात 9:30 बजे, कस्बे के सूरजगढ़ मोड़ पर हुई।
घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा एसआई कैलाश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर चिड़ावा मॉच्र्युरी में रखवाया।

No comments