Breaking News

सरस डेयरी डायरेक्टर ने प्लास्टिक कचरा गाड़ी रोककर किया हंगामा


अलवर के सरस डेयरी में डेयरी डायरेक्टर शिवलाल मीणा ने कचरे के एक ट्रक को रोककर आरोप लगाए। मीणा ने कहा- डेयरी प्रबंधन ने केवल 30 हजार रुपए में कचरा और कबाड़ निकालने का ठेका दिया था। वहीं इस आड़ में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। उनका आरोप है कि डेयरी के एमडी उमाशंकर की मिलीभगत से करीब 10 लाख रुपए का लोहा और कंप्रेसर मोटर चोरी करके ट्रकों के जरिए बाहर भेजा जा रहा था। हालांकि बाद में डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान ने आपसी गलतफहमी में गलत सूचना फैल गई। ट्रक में कचरा ही जा रहा था। यह जांच करने पर सामने आया है।
मीणा के अनुसार- एक ट्रक पहले ही डेयरी से निकल चुका था। इसमें करीब 5 लाख रुपए का सामान चोरी कर बाहर भेज दिया गया।

No comments