Breaking News

अब सीकर-झुंझुनू में दूध से लेकर दही-छाछ तक होगा महंगा


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब उपभोक्ताओं पर डेयरी उत्पादों की मंहगाई का बोझ बढऩे वाला है। अब सीकर में भी जल्द ही दूध के दामों में बढ़ोतरी होने वाली है, जिससे उपभोक्ताओं पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ेगी।
सीकर एवं झुंझुनू जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पलसाना  ने भी अपने दूध, दही व छाछ की दरों में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है। डेयरी की ओर से दूध उत्पादों की दरों में वृद्धि को लेकर एक प्रस्ताव बनाकर आरसीडीएफ मुख्यालय जयपुर भेजा गया है। 

No comments